पूर्णिया, मई 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत स्थित बलिया आश्रमटोला में बुधवार की देर रात आग लगने से तीन परिवारों का घर एवं उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना में बलिया आश्रमटोला निवासी बिजय मंडल, अनिल मंडल एवं किशो मंडल का घर पूरी तरह जल गया।

घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे अचानक किशो मंडल के घर से आग की लपटें उठने लगीं। आग देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पारंपरिक तरीके से आग बुझाने में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों...