गढ़वा, अप्रैल 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भक्ति और विश्वास की ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने आयोजन समिति से लेकर आम श्रद्धालुओं तक को हैरत में डाल दिया है। पलामू जिलांतर्गत पंजरी की बेवी देवी और बलियारी के ही विकास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे ने यज्ञशाला की निरंतर ''अखंड परिक्रमा'' का संकल्प लेकर सबको चकित कर दिया है। बेवी देवी ने यज्ञ समिति को आवेदन देकर 21 अप्रैल की शाम 5 बजे से अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक, यानी लगातार 12 घंटे तक बिना रुके परिक्रमा करने की अनुमति मांगी है। वहीं, विकास कुमार दुबे ने श्रद्धा की सीमाओं को और विस्तार देते हुए 21 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 22 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक, पूरे 24 घंटे निरंतर परिक्रमा करने का कठिन संकल्प लिया है। इस कठिन अनुष्ठान की स...