गढ़वा, अप्रैल 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी गांव में शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया। उक्त धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। उससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलशयात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से हुई। जहां से कुल 1051 श्रद्धालु मुख्य रूप से महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर निकलीं। श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा लिए हुए थे। वहीं डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन और सुसज्जित रथ पर विराजमान सीता-राम और राधा-कृष्ण की झांकियां यात्रा को और भी आकर्षक बना रही थीं। पूरे मार्ग में जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- धार्मिक झांकियों के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा यह यात्रा लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बरवाडीहा गांव स्थित सोन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.