धनबाद, मार्च 29 -- बलियापुर में रामनवमी के मौके पर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर लोग काफी सहमे हुए हैं। क्षेत्र में अभी तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की तत्परता से शांति-व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने शनिवार को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दोनों पक्षों के 18 लोगों को जेल भेज दिया। जेल भेजने के दौरान गिरफ्तार लोगों को बलियापुर बाजार व भिखराजपुर के पास परेड भी कराई गई। मौके पर मौजूद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार 18 लोगों को बीएनएस की धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों के 40 से 50 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बलियापुर बाजार, भिखराजपुर सहित जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति से निपटने के लिए क्षेत...