धनबाद, अगस्त 9 -- बलियापुर चौक बजरंग बली मंदिर के पीछे स्थित मोबाइल कॉर्नर नामक दुकान से जारी 57 मोबाइल सिम से देशभर में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। दुकान मालिक ने अपने दो स्टाफ की मदद से सिम कार्ड बेचे। इन मोबाइल सिम को साइबर ठगों ने आमलोगों को जाल में फंसाने और फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) खोल कर ठगी का पैसा मंगाने में किया गया। मामले में बलियापुर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ कर शनिवार को जेल भेजा। बलियापुर थाना में 17 नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बड़े अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि यह गिरोह सीधे-साधे और गरीब ग्रामीणों को चंद रुपयों का लालच देकर उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के जरि...