धनबाद, अप्रैल 28 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। डीसी के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में एक जिलास्तरीय टीम ने सोमवार को बलियापुर साप्ताहिक हटिया का स्थल निरीक्षण किया। हटिया परिसर में खासकर महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय की कमी, पेयजल की समस्या, बिजली व लाइट की कमी, दुकानदारों के लिए बैठने की व्यवस्था आदि सहित विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया। टीम में शामिल बीएओ अजय कुमार का कहना है कि बलियापुर हटिया संबंधित सभी समस्याओं के निदान की दिशा में पहल की जाएगी। इसे मॉडल हटिया बनाने का प्रस्ताव है। मुखिया गणेशचंद्र महतो ने दुकानदारों के लिए शेड व बैठने की व्यवस्था, सोलर लाइट, महिलाओं के लिए शौचालय, पेयजल व बिजली की व्यवस्था का प्रस्ताव डीएओ को दिया। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.