धनबाद, फरवरी 27 -- होली को ले गुरुवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी की अध्यक्षता में हुई। पुलिस निरीक्षक ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि होली में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घनश्याम ग्रोवर, मीठू सरिया, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, खगेन पांडेय, दिनेश सिंह, मुखिया विजय गोराइं, गोपाल महतो, दिनेश सरखेल, पंकज सिंह, बेंगु ठाकुर, मुखिया संजय गोराइं, गोपाल महतो, मुखिया राजाराम रजक, आशीष मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्त्ती आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...