धनबाद, मई 28 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर के खासकर कृषिबहूल गांवों में गुरूवार को रोहइन पूजा पारंपरिक ढंग से की गयी। इसको ले किसानों में भारी उत्साह दिखा। रोहइन के मौके पर घर-आंगन की साफ-सफाइ के बाद पूरे नेग-नियम के साथ खेतों में बीज आच्छादान की शुरूआत की गयी। रोहइन को ले सुबह से ही गांवों में उत्साह का माहौल था। मौके पर अच्छी फसल की कामना के साथ पूजा-अर्चना की गयी। ¦¦गांवों में नइ फसल को ले रोहइन की तिथि को बीज आच्छादान का सबसे अच्छा मुहूर्त्त माना जाता है। जो आज भी कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...