धनबाद, मार्च 31 -- रामनवमी के मौके पर तनाव को देखते हुए बलियापुर अंचल के भिखराजपुर चौक, हटिया मोड़ बलियापुर एवं बलियापुर बाजार के समीप लगायी गई निषेधाज्ञा को सोमवार को समापत कर दिया गया। यह आदेश एसडीओ की ओर से दिया गया है। अंचल अधिकारी बलियापुर, थाना प्रभारी एवं बीडीओ के संयुक्त प्रतिवेदन के आधार पर निषेधाज्ञा समाप्त की गई है। उक्त अधिकारियों ने अपनी रिपेार्ट में बताया है कि निषेधाज्ञा संबंधित क्षेत्र स्थिति की अब सामान्य है। मालूम हो कि रामनवमी के दौरान दो पक्षों में टकराव के बाद निषेधाज्ञा जारी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...