धनबाद, जनवरी 22 -- बलियापुर। प्रतिनिधि बलियापुर में आज देवी विद्यादायिनी की पूजा है। इसको ले शिक्षण-संस्थानों के अलावे गांवों में जगह-जगह पूजा-पंडाल बनाऐ गऐ हैं। आयोजकों की ओर से पूजा को ले तैयारी भी पूरी कर ली गयी है। पूजा को ले लोगों में भारी उत्साह है। बलियापुर बाजार में गुरूवार को पूजा का बाजार सज गया। काफी संख्या में लोगों ने पूजा को ले खरीददारी की। दूसरी तरफ पूजा को ले प्रशासन ने डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। साथ ही तीन दिनों के अंदर मूर्त्ति विसर्जन किए जाने का निर्देश दिया गया है। मूर्त्ति विसर्जन का समय शाम छ बजे से पहले निर्धारित है। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि पूजा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...