धनबाद, मार्च 1 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर बाजार स्थित मो इसलाम के तीन दूकानों से शनिवार की देर रात 65 हजार नकद, साड़ी, सूट, पैंट आदि सहित तीन लाख की संपत्ति चोरी चली गयी। चोरों ने स्टार टेलर, चाहत रेडिमेड व जिशान कलेक्शन का ताला तोड़ घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद रविवार को सुबह दूकान पहूंचने पर भुक्तभोगी को घटना की जानकारी मिली। भुक्तभोगी ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहूंची पुलिस ने घटना की जानकारी भुक्तभोगी व आसपास के दूकानदारों से ली। घटना को ले दूकान मालिक व परिजन काफी आहत हैं। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद बाजार के बाकी दूकानदारों में भय का माहौल है। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। भुक्तभोगी के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाइ चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...