धनबाद, अप्रैल 24 -- मैट्रिक परीक्षा 2026 में धनबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टॉप टेन में धनबाद के विभिन्न स्कूलों के 30 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है। बलियापुर के छात्र लक्ष्मण गोराई व विश्वजीत मल्लिक सर्वाधिक 488 अंक लाकर जिल टॉपर बने हैं। लक्ष्मण व विश्वजीत दोनों प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के छात्र हैं। इन्होंने राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा सविता कुमारी व हाई स्कूल बाघमारा बलियापुर के अमित कुमार प्रमाणिक भी 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से एचई स्कूल धनबाद के प्रिंस कुमार व राय एकेडमी गोविंदपुर के सौरव कुमार प्रसाद को 485 अंक मिला है। यह भी पढ़ें- लातेहार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रूपाली राज बनीं जिला टॉपर चौ...