धनबाद, अप्रैल 8 -- बलियापुर। हरिओम सेवा संस्था की एक टीम मंगलवार को सिंदूरपुर पीड़ित परिवार के यहां पहुंची और परिजनों से हालचाल जाना। अध्यक्ष डॉ स्वरूप चौधरी ने पीड़ित परिवार को हर परिस्थिति में साथ रहने का भरोसा दिया। मौके पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया। विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, देवाशीष पांडेय, कृष्णा दां, किशोर रजक, विजय रजक, राजु रजक, सदस्य बिनोद सिंह, प्रेमांशु पाल, प्रभाष पाल, रंजीत महतो, आमोद वाउरी, सूर्यगोपाल भट्टाचार्य, हारू वाउरी, शंकर दास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...