धनबाद, अप्रैल 4 -- बलियापुर। शीतलपुर में शुक्रवार को हवन, यज्ञ व पूर्णाहूति के साथ ही मनसा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन हुआ। पुजारी वरूण मिश्र व पुरन मिश्र की देखरेख में हवन, यज्ञ व पूर्णाहूति का कार्यक्रम हुआ। मौके पर आसपास गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मौके पर करण संतरा, रमेश पाल, बच्चन पाल, साधन पाल, राजेश पाल, सुरेश पाल, नंदकिशोर पाल, हरेकृष्ण महतो आदि थे। प्रसाद वितरण के बाद भंडारा हुआ। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आसपास का माहौल भक्तिमय बन गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...