धनबाद, अप्रैल 2 -- बलियापुर। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरूवार को शीतलपुर में मॉ मनसामंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भक्तिमय माहौल में हुइ। मौके पर जलभरनी के बाद दामोदरनदी स्थित सरिसाकुंड़ी घाट से गाजा-बाजा व जयकारे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम प्रारंभ होते ही आसपास के ग्रामीणों व श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा नेत्री तारा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, उपप्रमुख आशा देवी, रमेश कुमार राही, हरेकृष्ण महतो, स्वपन कुमार महतो, शिक्षक आदित्यप्रसाद मिर्धा, नंदकिशोर पाल, राजन मालाकार, रामपद गोराइं, शक्तिपद धीवर, गुरूपद पाल्र कर्ण पाल, बच्चन पाल, जितेन सरखेल, रमेश पाल, साधन पाल आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...