धनबाद, अप्रैल 1 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को अंबर रजक नामक किशोर का शव सिंदूरपुर पहूंचते ही पूरे गांव में माातम पसर गया। मृतक का शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। खबर पाकर आल्पना मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, खगेन पांडेय, राजेश मुखर्जी आदि ग्रामीण पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। मृतक रंजु रजक का इकलौता पुत्र था। बता दें कि सोमवार को गोविन्दपुर-बलियापुर रोड स्थित सिंदूरपुर के पास हुई सड़क हादसे की चपेट में आने से अंबर की मौत हो गई थी। मृतक का बाइकसवार साथी करण रजवार भी गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...