धनबाद, मार्च 5 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप भागीरथ गोप को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह तालाब में स्नान कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां आ पहुंचा। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए पीड़िता को जबरन, वहां से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...