धनबाद, मई 28 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर में गुरूवार को इद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर लालाडीह इदगाह मैदान में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सलमान कासमी के पीछे सैकड़ों लोगों ने इद-उल-अजहा की नमाज अदा की। देश के अमन-चैन व खुशहाली को ले दुआऐं मांगी। इसके अलावे भिखराजपुर, संगियाटांड़, रखितपुर, ब्राह्मणडीहा, बाघमारा, परघा, आमझर, दुधिया, बेड़ा नियामतपुर, बेलगड़िया टाउनशीप आदि में भी इद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी। विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी, उपप्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, जिप सदस्य उषा महतो ने इद-उल-अजहा को ले लोगों को बधाइ दी। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार ने दलबल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- हापुड़: ईद की शांतिपूर्ण ढं...