धनबाद, मार्च 7 -- बलियापुर। दोलाबड़ गांव से डेढ़ माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार युवती शुक्रवार को पुलिस की शरण में थाना पहुंची। युवती के साथ गोविन्दपुर आमाघाटा निवासी प्रेमी भी था। युवती मल्लिक व प्रेमी संथाल समुदाय का है। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों के अभिभावकों को थाना बुलाया। दोनों पक्ष के अभिभावकों की सहमती से दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। प्रेमी युवती को अपने साथ आमाघाटा स्थित घर ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...