धनबाद, जून 1 -- बलियापुर। विधायक चंद्रदेव महतो ने रविवार को खास परघा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। घटना पर गहरा शोक जताया। ज्ञात रहे कि इसी परिवार के बासुदेव रवानी के पुत्र अशोक रवानी की मौत तीन दिन पूर्व मार्श्लिंगयार्ड साइडिंग में ड्यूटी के दौरान हुए एक हादसे में हो गई। विधायक महतो की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि का भुगतान भी हुआ। विधायक ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए इसके एवज में मिलनेवाली हर सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया। मौके पर मोती रवानी, पिता बासुदेव रवानी, गोपाल रवानी, दिनेश रवानी, मनोज रवानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...