धनबाद, अप्रैल 25 -- बलियापुर। उपप्रमुख आशा देवी ने शुक्रवार को आमझर गांव जाकर मैट्रिक के जिला टॉपर विश्वजीत मल्लिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विश्वजीत की इस कामयाबी को लेकर बधाई दी। कहा कि विश्वजीत ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत से किसी भी मंजिल को हासिल करना संभव है। आगे हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर स्वपन कुमार महतो, पंसस दिवाकर महतो, पिता जगलाल मल्लिक, महावीर दास आदि थे। यह भी पढ़ें- मजदूर के टॉपर बेटे से मिले डीएम, किया सम्मानित यह भी पढ़ें- बलियापुर के लक्ष्मण व विश्वजीत बने जिला टॉपर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...