धनबाद, अप्रैल 7 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार को बाघमारा आमटांड़ में श्रीश्री मारुति नंदन महायज्ञ शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहित विमल बनर्जी, गगन बनर्जी व मंटु चटर्जी की पूजा-अर्चना से हुई। मौके पर जलभरनी के बाद बाघजोबड़ा जोड़िया से गाजे-बाजे व जयकारे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो आमटांड़ पहुंच महायज्ञ में शामिल हो गया। कार्यक्रम प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर उपप्रमुख आशा देवी, संजीत गोराइं, उपमुखिया विवेक कुमार महतो, सहदेव महतो, स्वपन कुमार महतो, सुनील राय, मधुर बाउरी, मनोज राय, दिनेश बाउरी, गणेश बाउरी, अध्यक्ष सुरेश बाउरी, परेश महतो, लखन बाउरी, बिनोद बाउरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...