बेगुसराय, जून 23 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मनसेरपुर-सादीपुर सड़क की दूसरी पुलिया के समीप बहियार में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान ताजपुर पंचायत के वार्ड 5 गोखलेनगर विष्णुपुर गांव निवासी रामानुज कुंवर के 29 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार उर्फ राम टहल कुमार के रूप में की गयी है। यह भी पढ़ें- बलिया: वज्रपात से गोखलेनगर विष्णुपुर के युवक की मौतघटनास्थल की जानकारी स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश के दौरान लगातार बिजली कड़क रही थी। इसी बीच सौरभ कुमार अपने गांव से बलिया बाजार खरीदारी के लिए पैदल ही पगडंडी के रा...