बेगुसराय, फरवरी 5 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया के चार केन्द्रों पर गुरुवार को हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 3259 परीक्षार्थी छात्राओं में 27 अनुपस्थिति रहीं जबकि 3232 उपस्थित हुई। परीक्षा के दौरान पीडीएसके कॉलेज सदानंदपुर में रोल कोड 84154 रोल नंबर 26010017 रजौड़ा की एक छात्रा उर्वशी कुमारी अचानक बेहोश हो गयी जिसे केंद्राधीक्षक रौशन कुमारी के द्वारा इलाज के लिये पीएचसी बलिया भेजा गया। वहां उसका इलाज कराया गया। प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान जीडीआर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बड़ी बलिया में 543 छात्राओं में पांच अनुपस्थित पाई गयी। जबकि, द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा में 228 में एक अनुपस्थिति रही। वहीं, एसएएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिया में प्रथम पाली में 406 छात्राओं में चार अनुपस्थित रहीं जबकि द्वितीय पा...