हजारीबाग, मार्च 13 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा मामले में अंचल कार्यालय अब सख्त हो गया‌ । इस मामले में कटकमसांडी अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बलियंद की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को ध्वस्त कर दिया । बताया जाता है कि उक्त सरकारी जमीन को भूमि कारोबारियों ने अवैध रूप से बेचने की साजिश रच रहे थे। इस संबंध में ग्रामीण और विद्यालय प्रबंधन समिति ने हजारीबाग के उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि उक्त विद्यालय की जमीन पूर्वजों ने शिक्षा के उद्देश्य से दान स्वरूप दी थी। इसी जमीन पर सरकार ने विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया, जहां वर्षों से बच्चों की पढ़ाई होती आ रही है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने इस...