आगरा, मार्च 21 -- जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने शुक्रवार को वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्रपाल सिंह बैस एडवोकेट के कार्यालय पर हुआ। इस दौरान सभी ने वीरांगना अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी का आयोजन कर वीरांगना के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की भारतीय वीरांगना और शहीद थीं। वह 26 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गईं। इस दौरान शशिकांत पचौरी, चूड़ामणि, प्रेम सिंह, आदित्य मिश्रा, सुनील असावा, यशवीर सिंह यादव, शिव प्रताप सिंह राठौर, संदीप यादव, गुलाब सिंह, अरविंद कुमार यादव, संजीव कुमार, रामेश्वर, धारा सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.