प्रयागराज, अप्रैल 23 -- आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज के करैल में चल रही कथा में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथा सुनने आए लोगों को संबोधित भी किया और सनातन के लिए बलिदान देने को तैयार रहने का आह्वान किया। राजा भैया ने कहा कि आज हमारा देश बहुत बुरी परिस्थितियों से गुजर रहा है। हिंदुत्व और सनातन के ऊपर बड़ा संकट हमारे ही देश में व्याप्त है। अभी आपने तिरंगा लहराया और कहा कि दिल दिया है और जान भी देंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि बंकिम चंद्र चटर्जी के लिखे राष्ट्रगीत वंदे मातरम को ही बहुत से लोग गाने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे, जो करना है कर लीजिए। इसी को लेकर राजा भैया ने चुनावी अपील भी कर दी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आ रहे हैं, यदि कोई प्रत्याशी कहे कि मैं व...