बलिदान की याद में शोक और चिंतन
बगहा, अप्रैल 3 -- चनपटिया। गुड फ्राइडे पर चनपटिया के चुहड़ी स्थित आवर लेडी ऑफ असंपसन चर्च में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की याद में शोक और चिंतन रखा गया। मसीही समाज के लोगों ने गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान चर्च में क्रूस की उपासना हुई और यीशु के दुःख भोग का स्मरण किया गया। फिर पुरोहितों ने क्रूस को खोला और उपस्थित श्रद्धालुओं ने यीशु के बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें चूमा। फादर अमित तिर्की ने पवित्र पाठ का वाचन करते हुए संदेश दिया कि यीशु अपने दुःखभोग से हमें शिक्षा देते हैं। हमें भी सदैव क्षमा, त्याग और प्रेम को अपने जीवन में बनाये रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज का दिन पुण्य, त्याग, तपस्या, प्रार्थना एवं उपवास का दिन माना जाता है। इसे लेकर मसीही समाज के लोगों ने चर्च में प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.