बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। आज का यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है। गणतंत्र दिवस न केवल उत्सव है बल्कि यह बताता है कि कैसे देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया था। यह बात ईश्वर अस्पताल के निदेशक- सह- न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहीं। वे अस्पताल परिसर में आयोजित पैग़ाम-ए-अमन कमिटी के झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के साहस, समर्पण और बलिदान ने आज के आधुनिक भारत की नींव रखी थी, जिसमें हम रहते हैं। जैसे ही हम इस विशेष दिन को मनाते हैं, तो वैसे ही हम जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग हो जा...