बलिया, जनवरी 21 -- बलिया। राजकीय बालगृह बालिका निधरिया में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से एक प्रेरणादायक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभाग की वरिष्ठ शिक्षिकाएं डॉ. पुष्पा मिश्रा एवं डॉ. रूबी ने बालिका गृह का भ्रमण कर वहां निवासरत बालिकाओं से प्रत्यक्ष संवाद किया। भ्रमण के दौरान डॉ. पुष्पा मिश्रा ने बालिकाओं से आत्मीय वातावरण में बातचीत करते हुए उनकी रुचियों, क्षमताओं एवं भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। संवाद के क्रम में बालिकाओं ने कुकिंग, बेकिंग, योग एवं ध्यान, स्पोकन इंग्लिश, काउंसलिंग तथा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण जैसी व्यावसायिक कक्षाओं की आवश्यकता बताई। चर्चा के दौरान यह तथ्य विशेष रूप से सामने आया कि अधिकांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.