समस्तीपुर, मार्च 5 -- दलसिंहसराय। शहरी क्षेत्र के जायजपट्टी, वार्ड-24 में बलान नदी के किनारे एक अज्ञात वृद्ध (करीब 60 वर्ष) का शव पड़े रहने की जानकारी मिलने पर गुरुवार को सनसनी फैल गई। नग्नावस्था में पड़े शव की शिनाख्त स्थानीय लोग नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो तीन दिनों से आस-पास के घरों से वह मांगकर भोजन कर रहा था। सुबह नदी किनारे गये लोगों की शव पर नजर पड़ी। इसके बाद इसके बाद जुटी लोगों की भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने शव की पहचान को लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंद...