गिरडीह, अक्टूबर 5 -- सरिया, प्रतिनिधि। शनिवार को सरिया हाई स्कूल के मैदान में आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रामजी मुर्मू ने की और संचालन बालेश्वर मरांडी ने किया। बैठक में बीते दिनों आदिवासी समाज की एक छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष रामजी मुर्मू ने कहा कि समाज को एकजुट होकर इस जघन्य अपराध के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने कुर्मी समाज द्वारा आदिवासी दर्जे की मांग का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इसके खिलाफ 7 अक्टूबर को सरिया हाई स्कूल मैदान में आसपास के गांवों से आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होंगे। इस दिन एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो मैदान से शुरू होकर सरिया बाजार का भ्रमण करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचेगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.