मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कुशमौर मोड़ के पास से बलात्कार के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम बलात्कार के आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सरायलखन्सी पुलिस टीम सोमवार को गहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना पर कुशमौर मोड़ के पास से बलात्कार के आरोपी को चंदराम उर्फ सोनू राम निवासी गॉई मरदह जिला गाजीपुर को को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...