भागलपुर, जून 8 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में एक बंद घर से लाखों रुपये के जेवरात और पानी वाले मोटर की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहता है। इस संबंध में पीड़ित देवेंद्र सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने रविवार दोपहर एक बजे भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अपने परिवार के साथ जीविकोपार्जन के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहते हैं। चोरों ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बक्से में रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने पंकज सिंह द्वारा दिए गए चोरी के आवेदन की पुष्टि की है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

हिंदी हिन...