बलहा के लाल विशाल मणि को मिला स्वर्ण पदक
भागलपुर, सितम्बर 22 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के बलहा निवासी सदानंद सिंह के पुत्र विशाल मणि ने कृषि शिक्षा एवं छात्र हित के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विशाल मणि ने बीएससी हॉर्टिकल्चर की शिक्षा, प्रयागराज तथा एमएससी हॉर्टिकल्चर की शिक्षा रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से प्राप्त की है। कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं छात्र संघ में ईमानदारी और समर्पण के साथ किए गए कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ओआरपी-5) के दौरान प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.