अररिया, मार्च 23 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पुलिस में बलवा गांव में हुई भीषण चोरी की घटना के 48 घंटे बाद ही उद्वेदन कर लिया है।इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि गृह स्वामी का पड़ोसी ही था। पुलिस ने मुख्य आरोपी मो सरफराज आलम पिता मो अशफाक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सरफराज की निशानदेही पर चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल, होंडा कंपनी की स्कूटी, दो इनवर्टर, दो बैटरी, एक किलो 200 ग्राम चांदी के जेवरात,जमीन का केवला, जमीन का इकरारनामा, वृद्धा पेंशन योजना का बुक, पासपोर्ट, ब्रीफकेस, बैग, ट्रॉली बैग, पीतल का हांडी, पीतल का थाली, पीतल का कटोरा, केतली, थरमस सहित अन्य कई घरेलू सामान भी बरामद किया है। सोमवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चोरी की घ...