कानपुर, मार्च 1 -- होली और रमजान को देखते हुए रविवार को पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल हुई। इसमे डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने अभ्यास किया। डीसीपी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों ने हर तरह के हमले से निपटने का रिहर्सल किया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, क्षेत्र की घेराबंदी, उपद्रवियों की पहचान और विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तारी की कार्यवाही का चरणबद्ध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अश्रु गैस, रबर बुलेट, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं नियंत्रित प्रयोग का अभ्यास कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.