हापुड़, मई 16 -- क्षेत्र के गांव रतुपुरा में दो पक्षों के बीच बलवे साथ हुए खूनी संघर्ष में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाने में तैनात एसआई सोनू कुमार ने 14 मई को वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शाम के समय सूचना मिली कि गांव रतुपुरा में दो पक्षो के बीच पुरानी रजिश, मुकदमेबाजी व विवादित जमीन को जोतने को लेकर झगड़ा हो रहा है। इसी सूचना पर गांव में पहुंचा जहां पर आकर देखा की मौके पर काफी लोगो की भीड है तो आस पड़ोस के लोगो से जानकारी मिली कि दोनो पक्ष पुरानी रजिंश व जमीनी विवाद को लेकर प्रथम पक्ष भूरे, शकील, आलम, मुस्तकीम, फैज, भूरी, रुमा तथा द्वितीय शाहरुख, मोईन, आमिर, समीर, सोहैल, मुस्लेमीन तथा उनके रिश्तेदार आमिर,अकरम निवास...