बस्ती, जून 17 -- बस्ती। छावनी पुलिस ने किशन चौहान निवासी नटौवा थाना छावनी की तहरीर पर सात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में किशन चौहान ने बताया कि भूमि बंटवारे की बात को लेकर विपक्षी एकजुट होकर उसको व परिवार के लोगों को गाली दी और लाठी-डंडा से लेकर मारपीट किया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रामू, शिवम, राजन, संगीता, गीता, रूपा और तारा के खिलाफ केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...