अल्मोड़ा, दिसम्बर 20 -- हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई की नवीन प्रबंध समिति की कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को हुए। इसमें बलवंत सिंह रावत अध्यक्ष, सुंदर राम उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र पेटशाली प्रबंधक, भीम सिंह बगडवाल उप प्रबंधक, बिंदु भंडारी कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता प्रीति बोरा अध्यापक प्रतिनिधि, हरीश उप्रेती सहायक अध्यापक प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा पदेन सचिव चुने गए। यहां प्रमोद कुमार पंत, राजेश डालाकोटी, वैभव अग्रवाल, बिशन राम, प्रीतम सिंह बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...