गोपालगंज, अप्रैल 6 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलरा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन पानी मोटर चोरी कर ली। चोरों ने सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाते हुए रामविनय कुशवाहा की दुकान से एक तथा रामकरण दूबे और रामप्रवेश यादव के बथान से दो मोटर चुरा लीं। पीड़ितों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छापेमारी में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...