बलरामपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों का सफर बेहाल
बलरामपुर, जुलाई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर गोंडा के कचहरी रेलवे स्टेशन के पास तीसरी रेल लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए लिए गए मेगा ब्लॉक का असर बलरामपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों के लगातार विलंब से बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने है। घंटों इंतजार के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार कचहरी स्टेशन पर तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी वजह से गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कार्य पूरा होने तक कई ट्रेनों का परिचालन बदले हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.