बलरामपुर, नवम्बर 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी नायक एवं समाज सुधारक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। छात्रों को अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट विद्यालय प्रधानाध्यापक आनंद कुमार यादव ने बच्चों को बिरसा मुंडा के संघर्ष की वीरगाथा को अवगत कराया। बताया कि बिरसा मुंडा को धरती आबा अर्थात धरती पिता के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि इनका जन्म 1875 में झारखंड के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था। उनके संबंध में बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता कराई गई ।प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवी तक के छात्रों ने भाग लिया। इनमें प्रिंस जायसवाल प्रथम, प्रियांशु दूसरे व आस्था को तीसरा स्थान मिला । सभ...