बलरामपुर, फरवरी 21 -- ललिया। सिटकिहवा मोड़ से मथुरा बाजार को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण राकेश, अशोक, दीपक और संतोष ने बताया कि बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.