बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 17 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 मार्च शाम करीब पांच बजे 16 वर्षीय बेटी व 24 वर्षीय भतीजी को एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने ग्राम बंजरहा के मजरे कंचनपुर मोहम्मद निवासी परवेज पर प्राथमिकी दर्ज करके तीनों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...