बलरामपुर, नवम्बर 23 -- ललिया,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिवपुरा खंड में गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ मथुरा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से विधिवत रूप से किया गया। प्रार्थना, ध्वज वंदन और संक्षिप्त मार्गदर्शन के बाद स्वयंसेवकों का दल निर्धारित मार्ग पर निकला। पूरे बाजार क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया। स्वयंसेवकों ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा, सेवा कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष संघ के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प है। अभियान के दौरान पंच परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्व आधारित जीवन और सामाजिक समरसता की अ...