बलरामपुर, मार्च 31 -- तुलसीपुर। ग्राम पंचायत रमवापुर में तैनात सफाई कर्मी के न आने से नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप नालियां कूड़ा-करकट से पट गई हैं और घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बह रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से इस समस्या की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...