आदित्यपुर, जून 27 -- गम्हरिया। जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर में करीब 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की नाली का जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इस क्रम में जिला परिषद सरायकेला खरसावां के 15 वीं वित्त योजना अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत स्थित बलरामपुर रोड नंबर आठ में राजेश गोप के घर से काली बंगाली के घर होते हुए खुदी गोप के घर तक लगभग 500 फीट पक्की नाली का निर्माण कार्य होना है। यह भी पढ़ें- नौरंगाबाद में 3.13 करोड़ से गलियों और नालियों का निर्माण शुरू मौके पर कार्तिक मंडल, धनंजय गोप, तारक बेज, राजेश गोप, भास्कर गोप, दयानंद गोप, गणेश गोप, थेरपा प्रामाणिक , राहुल आचा...