बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: बलरामपुर न्यायालय परिसर में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अवधेश कुमार द्वितीय की अदालत में वादों की सुनवाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस होने पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में माइनर हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार द्वितीय अपनी अदालत में नियमित रूप से वादों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई। उनक...