गोंडा, जून 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह करीब दस बजे गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित चकरौत गांव पहुंचे। यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने 515.6 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीएम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने वहां लगाई गई सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के मंच पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को भगवान राम की प्रतिमा और गदा भेंट कर उनका पारंपरिक स्वागत-सम्मान किया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से उन्हें माँ शक्ति की प्रतिमा भेंट की गई, ...